स्वास्थ्य जांच कैंप

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए। उक्त विचार सोमवार को आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉ. शुभम कौशिक ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान प्राथमिक विंग के बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. शोभा यादव ने डॉक्टर्स डे के महत्व के बारे में बताते हुए कहा देश के प्रसिदध चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए हर वर्ष एक जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य व अपने दांतों को भी स्वच्छ रखने के लिए उपाय बताए तथा सुबह-शाम दोनों समय बच्चों को ब्रूश करने के लिए प्रेरित किया। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने डॉक्टर्स डे पर उपस्थित डॉक्टर को बधाई देते हुए बच्चों को भी उनके द्वारा बताई गई बातों को जीवन में उतारते हुए अपने आपकों स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही मानव का सबसे बड़ा सुख है इसके लिए हमें डॉक्टर्स द्वारा बताई गई छोटी-छोटी सावधानियों का पालन करना है। इस दौरान प्राचार्या डॉ. सरिता वी सिंह ने कहा कि डॉक्टर को मानव समाज भगवान का दर्जा देता है क्योंकि डॉक्टर भी मानव को समय पर उचित उपचार देकर जीवनदान देता है। हमें डॉक्टर का सम्मान करना चाहिए। प्रवक्ता धर्मेश कौशिक ने डॉक्टर्स डे के विषय में बताया कि महान फिजिशियन डॉ. विधान चन्द रॉय पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। दूरदर्शी नेतत्व के लिए उन्हें बंगाल का आर्टिटेक्ट भी कहा जाता है। 4 फरवरी 1961 को उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। वर्ष 1962 में जन्मदिवस वाले दिन ही उनकी मत्यु हो गई। इस दिन को पूरे देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता हैै। इस मौके पर मिडिग विंग हैड प्रीति शर्मा व प्राथमिक विंग हैड अनिता अहलावत ने भी डॉक्टर्स डे पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।






Comments

Popular posts from this blog

Earth Day

Winter Carnival Invitation 2019

Gurpurab Celebration