आधा गिलास पानी
आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हरियाणा सरकार की पानी बचाओ मुहिम के तहत हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में 'सेव दा वाटर विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ से पधारी किरण और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को 'आधा गिलास पानी' शीर्षक पर लघु नाटिका का बेहतरीन मंचन कर पानी बचाने का संदेश दिया। संगीत के माध्यम से प्रस्तुत कार्यक्रम ने जहां बच्चों का मनोरंजन किया वहीं पानी की एक-एक बूंद को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा कला परिषद के डायरेक्टर अनिल कौशिक मुख्यातिथि रहे जबकि अध्यक्षता संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने की। इस मौके पर कला परिषद के डायरेक्टर अनिल कौशिक ने कहा कि आज देश में पानी की समस्या बढ़ती जा रही हैै। इस समस्या के निदान को लेकर प्रदेश सरकार कला परिषद के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दे रही है। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि पानी की कमी को देखते हुए आमजन का जागरूक होना अनिवार्य है। इस कार्य में विद्यार्थी वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। विद्यालय की प्राचार्या ...










Comments
Post a Comment